CM योगी ने 936 पुलिस हेड ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र बांटे



लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार भर्ती बोर्ड के 936 चयनित पुलिस टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटर्स को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का परिणाम है। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिजन भी मौजूद रहे, जिनका मुख्यमंत्री ने अभिनंदन किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल को लगातार मजबूत किया जा रहा है और अब तक बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए थाने, फोरेंसिक लैब और तकनीकी संसाधनों को बढ़ाया गया है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जताई और देश-प्रदेश की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।