वाराणसी -आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में लगभग ₹6,350 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)) को हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, "हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है...हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं।"