पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत में LPG सप्लाई सामान्य



नई दिल्ली : पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रम के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई बिना रुकावट जारी है। अंतर्रमंत्रालयी प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी के आयात पर असर पड़ा है, लेकिन हमारी घरेलू एलपीजी सप्लाई बिना रुकावट जारी है। उन्होंने बताया कि इस सप्लाई को करीब सत्तर फीसदी तक रिस्टोर किया जा चुका है। 
 
पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साथ ही बताया कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए रिफाइनरियों में प्लांट लगाए जा रहे हैं।
 
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अपर सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि 28 अप्रैल को शिपिंग मंत्रालय ने उर्वरक विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अधिकारियों के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी बंदरगाहों पर संचालन सामान्य बना हुआ है।