नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 32वें स्थापना दिवस के मौके पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो के मैनेजर हरिंदर कुमार को मेट्रो मैन अवॉर्ड प्रदान किया है।
साल 2002 में एक महत्वाकांक्षी शुरुआत के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने देश में शहरी परिवहन को नई दिशा दी।
डीएमआरसी अकेले दिल्ली-एनसीआर में 416 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क का संचालन कर रही है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्नत तकनीक, समयबद्ध निष्पादन और यात्री-केंद्रित सेवाओं के साथ डिजिटल पहलों के जरिए दिल्ली मेट्रो ने यात्रा को अधिक सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक बनाया है। दिल्ली मेट्रो ने न केवल आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि शहरी परिवहन-विशेषकर मेट्रो प्रणालियों में उत्कृष्टता का एक मजबूत मानक भी स्थापित किया है।