दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया यूपीआई



नई दिल्ली - यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है। यूपीआई से अप्रैल के महीने में 22 अरब 35 करोड लेनदेन किए गए हैं। यह 11 अप्रैल, 2016 को अपनी शुरूआत के एक दशक बाद दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान प्रणाली में परिवर्तित हो चुका है। यूपीआई वैश्विक स्‍तर पर तत्काल भुगतान लेनदेन के लगभग आधे हिस्से को पूरा करता है। इसने भारत में भुगतान के तरीके को पुन: परिभाषित किया है।

यूपीआई अब भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की मेरूदंड बन चुका है। यह वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है, निर्बाध वाणिज्यि‍क गतिविधियों को सरल बनाता है और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में वैश्विक मानक प्रदान करता है।