हैदराबाद - रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ पांच ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए 1,400 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसमें 72 %स्वदेशी उपकरण शामिल है।
मंत्रालय ने बताया कि इस तकनीक से भारतीय सेना का आधुनिकीकरण होगा और देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।