’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’



रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज प्रदेष के सभी जिलों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। इस प्रदेशव्यापी आयोजन में दो हजार तीन सौ से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सभी जोड़ों का अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह हुआ। इनमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विषेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़े भी शामिल हैं। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को पैंतीस हजार रुपये की सहायता दी जाती है।      

वहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सक्ती जिले में सत्तर और गौरैला पेंड्रा मरवाही जिले में बहत्तर जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। गौरैला पेंड्रा मरवाही जिले के कार्यक्रम में विशेष रूप से चार बैगा आदिवासी परिवारों के जोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि विभाग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के साथ ही जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।