राज्य सरकार अब हर साल करेगी श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित : मुख्यमंत्री डाॅ यादव



भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता कर वर्ष 2019-20 तथा 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने अनुशासन और समर्पण के बल पर विशिष्ट पहचान स्थापित बनाई है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार अब प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से सम्मान समारोह आयोजित कर श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेगी।