नई दिल्ली : दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए दिल्ली सरकार ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट शुरू की हैं। ये वैन बाजारों और लेबर चौक पर लोगों को ठंडा पानी, ओआरएस, कैप और गमछे वितरित कर रही हैं।
इन मोबाइल यूनिट्स में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भी सेवाएं दे रहे हैं, जो लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सरकार की इस पहल से राहगीरों और श्रमिकों को काफी राहत मिल रही है।