आयुष विभाग द्वारा हर घर योग अभियान का किया जा रहा प्रारंभ



भोपाल - विश्व योग दिवस को लेकर आयुष विभाग हर घर योग अभियान प्रारंभ  कर रहा है  गौरतलब है कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। आयुष विभाग ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल और कॉलेज में यह अभियान प्रारंभ किया है। हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों, इसके लिए राज्य सरकार ने योग-सखी और योग-दूत तैयार कर आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान में 800 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और सभी चिकित्सालयों में पदस्थ योग शिक्षक 10-15 नागरिकों के छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे। प्रदेशवासियों को योग से जोड़ने के लिए 21 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल के पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से 45 मिनट के लाइव योग सेशन आयोजित करेंगे। यह अभियान विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा।