दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, 1 रुपये की हुई बढ़ोतरी



नई दिल्ली - राजधानी दिल्ली में दो दिन में एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम बढ़े हैं। आज से सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम को गए हैं। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह लगातार दूसरी वृद्धि है। इससे पहले बीते शुक्रवार (15 मई) को भी आईजीएल (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 79.09 रुपये हो गई थी।