प्रयागराज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सीधी उड़ान सेवा



लखनऊ -  प्रयागराज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने को नागर विमानन महानिदेशालय ने मंजूरी दे दी है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक राजेश चावला ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज-जेवर फ्लाइट की समय सारिणी जारी की जाएगी। 

नई उड़ान सेवा शुरू होने से प्रयागराज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।