नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक होने वाले आगामी पुरुष अंडर-18 एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। केतन कुशवाहा को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार भारत को पूल ए में दक्षिण कोरिया, मेजबान जापान, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने पूल-स्टेज अभियान की शुरुआत 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 31 मई को मेजबान जापान से भिड़ेगी। वहीं, 1 जून को भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया से होगा, जबकि 3 जून को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में उसका सामना चीनी ताइपे से होगा।
भारतीय अंडर 18 टीम:
- गोलकीपर : सावन कुमार, आयुष रजक
- डिफेंडर: अंश बहुत्रा, अरमान सोरेंग, आशीष तानी पूर्ति, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी, रोमित पाल
- मिडफील्डर: राहुल यादव, प्रेमचंद सॉय, वरिंदर सिंह, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन
- फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), आकाश दीप, गाजी खान, शाहरूख अली, प्रहलाद राजभर