लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 17 निवेशकों को औद्योगिक आवंटन पत्र प्रदान किया।
इस पहल से प्रदेश में नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ संवाद कर उन्हें प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहे।