नई दिल्ली - आज आयोजित 19वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । इस अवसर पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय विभागों जैसे रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और अन्य मंत्रालयों में नौकरी मिली।
बता दें कि 9वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। नियुक्ति पत्र मिलते ही इन युवाओं को तुरंत तमाम विभागों में ज्वाइनिंग मिल जाएगी।