उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सकार की प्राथमिकता



देहरादून - पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को सौगात देते हुए अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया मीडिया सेंटर बनने से कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को आधुनिक संसाधनों के साथ कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। वही, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि  हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां मीडिया सेंटर बनने से पूरे कुमाऊं के पत्रकारों को सुविधा मिल पाएगी।