नई दिल्ली : NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को देशभर के 550 शहरों में बनाए गए 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व Indian Space Research Organisation अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी उपायों के आकलन और परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक, उच्च शिक्षा सचिव और शिक्षा ministry के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। NTA ने परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करने और सुचारु संचालन के लिए किए गए अतिरिक्त इंतजामों की जानकारी दी।
श्री प्रधान ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। साथ ही देशभर के परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं और छात्रों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने को भी उतनी ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।