हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार शशिधर द्विवेदी सम्मानित



लखनऊ - हिन्दी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ पर शनिवार को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार संघ एवं रंग भारती के तत्वावधान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शशिधर द्विवेदी समेत कई प्रमुख पत्रकारों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर राष्ट्र भाषा के प्रति समर्पित न्यायमूर्ति डॉ. शेखर कुमार यादव को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार संघ  के अध्यक्ष श्याम कुमार ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और हिन्दी पत्रकारिता के भविष्य की चिंताओं पर भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान’ डाॅ. अमिता दुबे को, ‘लक्ष्मीनारायण गर्दे रंगभारती सम्मान’ रवींद्र कुमार सिंह एवं मदन मोहन बहुगुणा को, रामकृष्ण खाडिलकर रंगभारती सम्मान’ नरेंद्र श्रीवास्तव एवं हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर को, ‘सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय रंगभारती सम्मान’ राजेश राय एवं चंद्रभान यादव को, ‘गणेशशंकर विद्यार्थी रंगभारती सम्मान’ अजीत बिसारिया एवं मनोज छवड़ा को, ‘डाॅ. धर्मवीर भारती रंगभारती सम्मान’ डाॅ. सुरेंद्र सिंह चैहान एवं गोविंत पंत राजू को,  ‘शंकरदयालु श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान’ शशिधर द्विवेदी को, ‘हेरम्ब मिश्र रंगभारती सम्मान’ नवेद शिकोह एवं आलोक राजा को, ‘कृष्णबिहारी श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान’ डाॅ. मुहम्मद कामरान को प्रदान किया गया।