लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
राजीव कृष्ण जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। करीब चार साल बाद प्रदेश को स्थायी डीजीपी की नियुक्ति मिली है, जिसे कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।