नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया यानि SIR के तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में तीसरे चरण की गणना 30 मई से शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र यानि एनुमरेशन फॉर्म 28 जून 2026 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद भी आवेदन करने वाले नागरिक दावा एवं आपत्ति अवधि में प्रपत्र-6 और आवश्यक घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकेंगे।
राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग ने मान्यता प्राप्त दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं यानि BLA को हर रोज़ अधिकतम 50 प्रपत्र एकत्र कर BLO को सौंपने की अनुमति दी है। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त BLA भी नियुक्त कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और घर-घर सर्वेक्षण के दौरान चुनाव अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की है।