डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने भी ली शपथ



जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) : कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार को आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राज्य में एक महीने से भी अधिक समय से चले खींचतान के बाद डी.के. शिवकुमार को सिद्धारमैया की जगह राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।