मध्य प्रदेश में विशेष जनकल्याण अभियान शुरूआत 5 जून से



भोपाल - मध्य प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक एक विशेष जनकल्याण अभियान चलाया जाएगा। 

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी तैयारियों की समीक्षा की। अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद पौधारोपण से होगी। इसके बाद 8 जून से स्वच्छता अभियान, 12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर और 19-20 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह पूरा अभियान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को संपन्न होगा।