सीबीएसई को सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन मिले



नई दिल्ली(डेस्क) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) ने बताया है कि उसके ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए 4 हजार 900 से अधिक आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 39 हजार से अधिक आवेदन स्वीकार किए गए हैं। सी.बी.एस.ई ने कहा कि वह पोर्टल की सुरक्षा, विश्वसनीयता और छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।