मुंबई - फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पहलाज पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके जाने की खबर मिलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।
बता दें कि निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रहे। उन्होंने देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख के तौर पर भी बड़ा काम किया था। उनके बैनर तले 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण हुआ था। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।