DRDO की बड़ी सफलता, 24 घंटे में किए 3 सफल मिसाइल परीक्षण



नई दिल्ली : DRDO ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, दरअसल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 10 और 11 जून 2026 को लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण कर देश की बहु-स्तरीय रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया।  

इन परीक्षणों के दौरान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के खिलाफ मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदते हुए उभरते मिसाइल खतरों से निपटने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया। 

इन सफल परीक्षणों के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ICBM तक को रोकने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली मौजूद है। इसके अलावा, नौसेना के लिए विकसित मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का भी पहला सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल समुद्र में दुश्मन के युद्धपोतों और अन्य नौसैनिक लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। 

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर DRDO को बधाई देते हुए इसे देश की रक्षा शक्ति को नई मजबूती देने वाला कदम बताया है।