नमो भारत रेल से 40 मिनट में तय होगा लखनऊ-कानपुर सफर



नई दिल्ली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस सेमी-हाई-स्पीड रेल सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर महज 40 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि वर्तमान में इसमें करीब दो घंटे का समय लगता है।

परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने हेतु 6 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। दिल्ली-मेरठ RRTS की तर्ज पर विकसित होने वाला यह कॉरिडोर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति देगा। 

इसके साथ ही, यह परियोजना उन्नाव समेत आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास को भी बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।