लखनऊ - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल दुनियाभर में मनाया जाएगा। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है स्वस्थ आयु के लिए योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता के ऐतिहासिक रोड रोड पर आयोजित किया जायेगा।
प्रदेश में भी योग दिवस के अवसर पर सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश के सभी जनपदों में योग दिवस के अवसर पर कल योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और ब्रजेश पाठक लखनऊ में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं लखनऊ स्थित जन भवन में इस अवसर पर महिला योग सत्र आयोजित किया जायेगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में महिलाएं योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करेंगी।
इसी तरह विभिन्न जनपदों में प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। योग दिवस पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास और योग से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जहां विद्यार्थियों को योग के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी जायेगी।