कोलकाता (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हुगली जिले के तारकेश्वर में 'पश्चिमबंग दिवस' समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार 8 सौ 80 करोड़ रुपये जारी किए। इससे देशभर के 9 करोड 44 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य दिवस के भव्य समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए अत्यंत तीव्र गति से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक 'पश्चिमबंग दिवस' पश्चिम बंगाल के विकास को प्रेरित करेगा।