वेनेजुएला में भूकंप के जोरदार झटके, इमरजेंसी घोषित



  • 10 हजार से अधिक की मौतों की आशंका 

नई दिल्ली(अंतर्राष्ट्रीय डेस्क) - दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 

जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें दिख रहा है कि भूकंप के झटकों से रिहायशी इमारतों से लेकर एयरपोर्ट तक ढह गए हैं। पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है।  भूकंप का केंद्र कैरेबियन तट पर बसे मोरोन इलाके के पश्चिम में था जो राजधानी काराकस से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर थी। 

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद इमरजेंसी का एलान किया है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुर्भाग्य से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है, उनके प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हालांकि, उन्होंने मरने वालों या घायलों की कुल संख्या नहीं बताई।