अयोध्या - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंची। राज्यपाल ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के अन्तर्गत अयोध्या धाम क्षेत्र में ब्रह्माकुंड गुरुद्वारे के निकट नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने इस दौरान बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के समुचित शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिये प्रारंभिक अवस्था में गुणवत्तापूर्ण षिक्षा और संतुलित पोशण अत्यन्त आवष्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रथम शिक्षिका उसकी मां होती है, उसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बनते हैं।
इसके बाद उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंच कर विकास कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।