उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ से प्रदेश व्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया



लखनऊ - उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ से 30 जुलाई तक चलने वाले प्रदेश व्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इसके साथ ही उन्होंने 11 से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सरकारी प्रयासों के साथ ही जन भागीदारी भी ज़रूरी है।