भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क वितरित



लखनऊ 08 जून 2020  - प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे  कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को बालागंज वार्ड के बराबर खुर्द गांव में लखनऊ पश्चिम मंडल- 2 के अध्यक्ष (भाजपा किसान मोर्चा ) आकाश बाजपेई द्वारा नागरिकों की सुरक्षा हेतु निशुल्क मास्क  वितरण किए गए | कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आकाश बाजपेई ने  कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने की सलाह भी दी | इस दौरान उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की व्यापक जानकारी भी प्रदान की |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह , नगर मंत्री किसान मोर्चा ज्ञानेंद्र द्विवेदी , भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिम 2 से महेंद्र राजपूत , उपाध्यक्ष अर्जुन सोनकर , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मध्य -4 से आनंद मोहन त्रिपाठी  एवं सूरज राजपूत, राहुल राजपूत  ,राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे ।