चीन के बर्ताव पर सर्वोदय नगर लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा जताया गया कड़ा विरोध



लखनऊ  18 जून 2021 - (सूत्र )-चीन द्वारा भारत के जवानों पर धोखे से हमला करने पर शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए  सर्वोदय नगर लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आज कड़ा विरोध दर्शाया गया एवं आम जनता और व्यापारीयों से चीन द्वारा निर्मित उत्पादकों का बहिष्कार करने की अपील की गयी | इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अमिताभ श्रीवास्तव ने आम जनता से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की एवं कहा की अब समय आ गया है की जनता  एकजुट होकर उनकी इस मुहीम में शामिल हो क्योंकि यही एक तरीका है जिससे चीन को आर्थिक रूप से कमज़ोर किया जा सकता है |

इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अमिताभ श्रीवास्तव के साथ सर्वोदयनगर के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री, उदय सिंह, कोषाध्यक्ष सिकन्दर , युवा अध्यक्ष मुनाज़िम खान ,उपाध्यक्ष स्वरित श्रीवास्तव सहित ट्रांसगोमती से आदित्य कश्यप, मनु शुक्ला ,अखिलेन्द्र त्रिपाठी, अक्षय शुक्ला, अनिल गुप्ता समेत पदाधिकारी मौजूद थे ।