पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्‍याय का कोरोना से निधन



दिल्ली (ख़ुशी समय डेस्क ) - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना से संक्रमित थे, आज सुबह उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

डॉ राय ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्‍यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया।  शनिवार को ही दोपहर बाद असीम बंद्योपाध्याय का कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नीमतला श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।