ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है 'यास', तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना



दिल्ली (न्यूज़ डेस्क ) - चक्रवाती तूफान 'यास' आज बंगाल और ओडिशा तट पर दस्तक दे सकता है। एक बेहद उग्र तूफान के रूप में शाम तक इसके पारादीप और सागर द्वीपसमूह के बीच उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल को पार करने का अनुमान है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक की और चक्रवात यास की तैयारियों की समीक्षा की है। वहीँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आज बैठक के जरिए तैयारियों की समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है।