कोरोना से उबरने के बाद फिर बिगड़ी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत, एम्स में हुए भर्ती



दिल्ली(डेस्क) - केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  12वीं की परीक्षा को लेकर आज होने वाली घोषणा भी टल सकती है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कोरोना वायरस के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।