G-20 की मेजबानी को भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में किया पेश



लखनऊ (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली जी-20 की मेजबानी को भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर किए आयोजन में घरों के बाहर, मंदिर, पार्कों और बाजारों के बाहर जी-20 के लोगो की रंगोली बनाई और जी-20 के लोगो के साथ ‘इंडिया वेलकम जी-20’ की तख्ती और पोस्टर, तिरंगा झंडा लेकर लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आज चारबाग ,विधानसभा, लोकबंधु, रूमी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर G 20 को रंगोली, कट आउट व बैनर के माध्यम से नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया ,मंत्री शाहिदा खान, संतोष त्रिपाठी, नीलम मिश्रा ,सुनीता वेष, सावित्री वर्मा,सहित महिलाओ ने G 20 का स्वागत किया।