UP में महिलाओं की वैक्सीनेशन में भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए हर जिले में होंगे स्पेशल टीकाकरण बूथ



लखनऊ - उत्तर प्रदेश में महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए सभी जिलों में 2 स्पेशल सेंटर बनाए जाएंगे। महिलाओ की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अगले सोमवार से महिला तथा संयुक्त चिकित्सालय में अलग सेंटर किए स्थापित हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इसका शुभारंभ सोमवार यानी सात जून को होगा। सरकार की ओर से टीकाकरण को गति देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल बूथ का संचालन किया जाएगा। यहां सिर्फ महिलाओँ का टीकाकरण होगा। इन बूथों पर सभी स्टॉफ भी महिला कर्मचारी होंगे।