लखनऊ : डीएम ने किया पिंक बूथ का निरीक्षण



लखनऊ - कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए आज से महिला विशेष बूथ की व्यवस्था की गई है।आज जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बूथों का निरीक्षण भी किया एवं  जिले में महिलाओं की सुविधा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक टीकाकरण केंद्र में दो-दो ऑल वीमेन वैक्सीनेशन बूथ (पिंक बूथ) का संचालन सोमवार से शुरू कराया गया है। शहरी क्षेत्र में अवंतीबाई महिला चिकित्सालय व मोहनलालगंज तहसील अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर में दो-दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक बूथ पर 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए और एक बूथ 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

ऑल वीमेन वैक्सीनेशन बूथ पर सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, वैक्सीनेटर व समस्त कार्मिक महिलाएं हैं। बूथ शत प्रतिशत महिलाओं के द्वारा ही संचालित है।

जिलाधिकारी द्वारा बूथ पर पहुंच कर वैक्सीनेशन कराने आईं महिलाओ से संवाद भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि महिलाओं के बैठने की व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए और किसी को भी कोई असुविधा होने न पाए।