बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद



दिल्ली (डेस्क) - कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी मे शामिल करवाया।  उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यह बड़ा सियासी उलटफेर है।

जितिन प्रसाद के भाजपा से जाने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है। जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के मिशन यूपी 2022 की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लाकर भाजपा ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके साथ है।

राहुल के करीब नेताओं में शुमार थे  जितिन प्रसाद -  जितिन प्रसाद का नाम उन युवा नेताओं में शुमार रहा है, जो राहुल गांधी के करीबी हैं। 2009 में जितिन प्रसाद, धौरहरा लोकसभा सीट से लड़े और जीते। यूपीए-2 में जितिन प्रसाद को पेट्रोलियम और सड़क-परिवहन जैसे अहम मंत्रालय की बतौर राज्य मंत्री जिम्मेदारी मिली थी।