वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी का कोरोना से निधन



नई  दिल्ली (न्यूज़ डेस्क) - अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कोविड 19 से संक्रमित थीं। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर जानी मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

56 साल की चिन्ना का असली नाम पद्मावती दुआ था। दोस्तों के बीच वो चिन्ना के नाम से जानी जाती थीं। बता दें कि वो वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं।

मल्लिका के पिता विनोद दुआ ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बुरी खबर के बारे में बताया है।  मल्लिका ने भी सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, वह हमें बीती रात छोड़कर चली गई।

56 साल की चिन्ना का अससल में नाम पद्मावती था और वह डॉक्टर, सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं।  चिन्ना और विनोद दोनों मई में कोविड का शिकार हो गए थे और दोनों को गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।