नई दिल्ली : हॉकी इंडिया अपने 100 साल पूरे होने के अवसर पर बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।
इस मौके पर पूरे देश में हॉकी मैच और हॉकी से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि यह अवसर हॉकी की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का है। दिलीप तिर्की ने एक बातचीत में बताया कि 7 नवंबर को यह विशेष अवसर पूरे देश में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जश्न हॉकी के इतिहास और भारतीय खिलाड़ियों के योगदान को सम्मानित करने का भी मौका है।