टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बने दिनेश कार्तिक



नई दिल्ली(डेस्क) - दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस शानदार पारी के साथ ही दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

बता दें 37 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने शुक्रवार को भारत के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक बनाया। कार्तिक ने महज 27 गेंदों में 55 रन बनाए।