नई दिल्ली(डेस्क) - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कविंद्र गुप्ता लद्दाख के नए एलजी होंगे।
लद्दाख के मौजूदा राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का इस्तीफा भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उपरोक्त सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।