प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत गुजरात को दी बड़ी सौगात, भावनगर के लिए 50 ई-बसों को हरी झंडी



नई दिल्ली/अहमदाबाद(डेस्क) - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम से ₹5450 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के अंतर्गत, भावनगर के लिए 50 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। PM e-Bus Sewa योजना के तहत इस सुविधा का लाभ पाने वाला भावनगर गुजरात का पहला शहर बन गया है, जहाँ कुल 100 ई-बसें संचालित की जाएंगी।

ये अत्याधुनिक बसें वातानुकूलित (AC), सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित और दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाओं से लैस हैं। आगामी समय में राज्य के 8 शहरों में कुल 750 ई-बसें चलाने की योजना है, जिनमें वडोदरा (250) और राजकोट (100) प्रमुख हैं। पर्यावरण के अनुकूल यह पहल शहरी परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाएगी। गुजरात शहरी विकास मिशन (GUDM) इस योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य की नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है।