हर वर्ष 'वन मेले' का आयोजन होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



उज्जैन/भोपाल(डेस्क) - उज्जैन में आस्था के साथ अब व्यापार की भी धूम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  'विक्रम व्यापार मेला-2026' का शुभारंभ कर दिया है । 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उज्जैन में अब हर वर्ष 'वन मेले' का भी आयोजन होगा। व्यापार मेले के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे नगरीय निकायों की आय बढ़ी है और ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों को भारी छूट का लाभ मिल रहा है। पिछले दो वर्षों में हजारों वाहनों की बिक्री के साथ करोड़ों रुपये की राजस्व वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नए वाहन खरीदारों को प्रतीकात्मक चाबियां भी सौंपी।