लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ



नई दिल्ली(डेस्क) - नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है। बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान नई दिल्ली पहुंचे हैं।

इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।