- रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली - दिल्ली को अपनी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। बुधवार (19 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया, जिसके बाद रेखा गुप्ता दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने पहुंची और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
रेखा गुप्ता 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट पर ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं।