चीन में राजनाथ सिंह का SCO घोषणा पत्र पर दस्तखत से इनकार



नई दिल्ली(डेस्क) - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक के सिलसिले में चीन के किंगदाओ शहर में हैं। इस दौरान उन्होंने SCO घोषणा पत्र पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया है।

राउंड टेबल पर राजनाथ सिंह के अलावा शंघाई सहयोग संगठन के अन्य 9 सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भी थे लेकिन मौका भारत की अपत्ति को दर्ज कराने का था। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान, चीन समेत पूरी दुनिया को एक बार फिर आंतकवाद पर सख्त संदेश दिया। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में उस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें पहलगाम आतंकवादी हमले का उल्लेख नहीं किया गया था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।