तेजस Mk1A ने कई गुना बढ़ा दी वायुसेना की शक्ति



नई दिल्ली - चलिए आपको बताते हैं कि तेजस Mk1A की क्या विशेषता है और इसके वायुसेना में शामिल होने से कितनी ताकत बढ़ेगी। तेजस Mk1A हल्के लड़ाकू विमान तेजस का अपग्रेडेड वर्जन है। स्वदेशी तकनीक और उत्पादन पर आधारित है तेजस Mk1A.. तेजस Mk1A  2,200 किलोमीटर/घंटा से भी तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है।  

तेजस Mk1A में अधिक हथियार ले जाने की क्षमता है। एडवांस एवियोनिक्स, मॉर्डन रडार सिस्टम, उन्नत मारक क्षमता के कारण यह वायुसेना की शक्ति को कई गुना बढ़ाता है। बीच हवा में ईंधन भरने की सुविधा के कराण यहा लंबी उड़ान भरने में सक्षम है। इसे युद्ध में उन्नत लड़ाकू प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। इससे भारतीय वायु सेना की क्षमता में और इजाफा हुआ है।